Spread the love

देहरा,हिमशिखा न्यूज़। 02/04/2022 

ब्यास पुल पर भीषण दुर्घटना, ट्रक ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार की मौत खोपड़ी हुई अलग, महिला गंभीर घायल, देहरा सिविल अस्पताल में भर्ती…

शनिवार सुबह चंडीगढ़ धर्मशाला एनएच 503 पर देहरा के ब्यास पुल पर दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई वह उसकी पत्नी कि दोनों टांगे फैक्चर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय मृतक बग्गा व उसकी घायल पत्नी देहरा के लोहर सुनहेत में ईंट के भट्टे में करते थे। सुबह 8:30 बजे के करीब यह देहरा की तरफ जा रहे थे वह एक ट्रक भी चिंतपूर्णी से देहरा की तरफ जा रहा था जैसे ही ट्रक ब्यास पुल पर पहुंचा उसने एक ट्रैक्टर से पास लेने की कोशिश की जिसमें ट्रैक्टर पलट गया। सामने से आ रहा बाइक सवार बाइक से नियंत्रण खो कर बाइक समेत नीचे गिर गया। मृतक की खोपड़ी अलग हो गई और उसकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई। जिसकी दोनो टांगे फैक्चर हो गई। मौके पर दोनों तरफ से वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ है। मौके पर मृतक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके थे। मौके पर पहुंचे चुधरेहड़ पंचायत के उपप्रधान विनोद ठाकुर ने कहा कि देहरा के ब्यास पुल पर दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें ईट के भट्टे में काम करने वाले बग्गा की मौत हो गई है व उसकी पत्नी की दोनों टांगे टूट गई हैं उसको उपचार के लिए दे रहा सिविल अस्पताल ले जाया गया है। खबर लिखे जाने तक घायल महिला को उपचार हेतु सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया व मौके पर डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने खुद कमान संभालते हुए लंबे जाम को व्यवस्थित करने का बीड़ा उठाया हुआ है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *