Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 04/04/2022

वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र शर्मा के निधन पर प्रेस क्लब शिमला ने जताया शोक

संपादक एवं वरिष्ठतम पत्रकारों में एक चन्द्र शर्मा के निधन पर प्रेस क्लब शिमला ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बीती रात मैक्स अस्पताल चंडीगढ़ में दिल का दौरा पड़ने से चन्द्र शर्मा की मृत्यु हुई। वह 71 वर्ष के थे। चन्द्र शर्मा शिमला जिला के बसंतपुर के रहने वाले थे।

प्रेस क्लब शिमला के अध्यक्ष उज्ज्वल शर्मा और महासचिव विजय खाची सहित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति और स्वजन को धैर्य प्रदान करने की कामना ईश्वर से की है। 

चन्द्र शर्मा ने अस्सी के दशक में हिमाचल प्रदेश में सूचना और जनसंपर्क विभाग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता को अपनाया। उन्होंने शुरू में अपनी खुद की न्यूज एंड फीचर एजेंसी, एमएनएफए शुरू की और बाद में प्रिंट मीडिया में चले गए। वे लोकप्रिय दैनिक समाचार पत्र लोक मत और कुबेर टाइम्स के संपादक रहे। वे कुछ समय के लिए दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी जैसे अन्य प्रतिष्ठित समाचार पत्रों पर भी वरिष्ठ पद पर रहे।

प्रेस क्लब शिमला के अध्यक्ष उज्ज्वल शर्मा ने कहा कि चन्द्र शर्मा के रूप में आज की पीढ़ी के युवा पत्रकारों ने एक मार्गदर्शक व पत्रकारिता जगत के आदर्श को खो दिया है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जगत में उनके अहम योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। उनका विशाल व्यक्तित्व और लेखन शैली निश्चित रूप से पत्रकारिता में संलग्न वर्तमान तथा भावी पीढ़ी का मार्गदर्शन करता रहेगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *