Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 18/04/2022

आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 18 से 22 अप्रैल तक प्रदेश के सभी स्वास्थ्य खण्डों में स्वास्थ्य मेले के रूप में  निःशुल्क बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है | इन शिविरों में प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ चिकित्सक व अन्य चिकित्सक  अपनी विशिष्ठ सेवाएं आपके घर-द्वार पर दे रहें हैं , इन सेवाओं का निःशुल्क लाभ उठाने के लिए अपने क्षेत्र में आयोजित किये जाने वाले शिविरों में अवश्य जाएं | शिवरों में स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, निःशुल्क जांच, निःशुल्क दवाईयां, टेली कंसल्टेशन, मधुमेह-उच्च रक्तचाप-मोतियाबिंद की जांच ए.बी.एच.ए.(स्वास्थ्य आई.डी.), आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री हिम केयर कार्ड की सुविधा भी दी जायेगी | कृत संकल्पित है अपनी सरकार- स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे हर घर-द्वार |

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *