Spread the love

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा सम्पूर्णानंद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय जोधपूर्
में 5 दिवसीय कार्यशाला एवम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, यह कार्यक्रम 11-09-2023 से लेकर 15-09-2023 तक चलेगा, इसमें देशभर के आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों के लगभग 25 वैज्ञानिक आमंत्रित किये गए हैं जो कि इसमें भाग ले रहे हैं, इसमें
हिमाचल प्रदेश से डॉ. चंद्र कांत शर्मा भी भाग ले रहे हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसन्धन परिषद मुम्बई मुख्यालय के अधीन पिछले वर्ष ही हिमाचल सहित 10 राज्यों को स्वयमप्रतिरोधी व्याधियों के उपचार हेतु एक बहुकेन्द्रिय परियोजना चलाई जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद का उद्देश्य सभी देश के सभी राज्यों में स्व प्रतिरक्षा प्रयोगशाला स्थापित करना। शुरुआत में हिमाचल प्रदेश में स्वप्रतिरक्षित रोग निदान प्रयोगशाला , इंदिरागांधी आयुर्विज्ञान संस्थान शिमला में स्थापित की जा रही है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *