Spread the love

शिमला, जम्मू कश्मीर चुनाव के प्रथम फेस हेतु केंद्रीय भाजपा द्वारा स्टार प्रचारक , जिसमें हिमाचल प्रदेश से तीन नाम जोड़े गए।
सूची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जमवाल का नाम शामिल है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तो प्रचार के लिए जम्मू कश्मीर तो जाएंगे ही और वह हिमाचल प्रदेश भाजपा के सबसे लोकप्रिय चेहरा है। जयराम ठाकुर ने जम्मू कश्मीर को लेकर 2018 में ड्रग के खिलाफ एक मुहिम भी खड़ी की थी जब नॉर्थ के कई राज्य इस मुहीम में हिमाचल प्रदेश के साथ जुड़े थे। सीमा क्षेत्र को लेकर भी जयराम ठाकुर ने उस समय कई महत्वपूर्ण विषयों पर जम्मू कश्मीर के साथ काम किया था।
अनुराग ठाकुर भी हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय चेहरा है और उनका भी जम्मू कश्मीर से नाता रह चुका है। जब अनुराग ठाकुर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तब उन्होंने जम्मू की ओर तिरंगा यात्रा निकाली थी। केंद्रीय मंत्री होने के नाते उन्होंने जम्मू में अनेकों कार्यक्रमों में भाग लिया था और वह एक जम्मू के लोक प्रिय युवा चेहरा है।
त्रिलोक जमवाल हिमाचल भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी रह चुके है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के करीबी मानने जाने वाले त्रिलोक को जम्मू कश्मीर चुनावों के एक महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गई है। त्रिलोक जमवाल इससे पहले राजस्थान में में चुनाव प्रभारी रह चुके है, चुनाव प्रबंध की दृष्टि से त्रिलोक के पास काफी ज्यादा अनुभव है जिसका लाभ भाजपा को होता है।
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। पहले चरण में 18 सितंबर को 24 सीटों पर मतदान होना है. दूसरे चरण में 25 सितंबर को 26 सीटों पर और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होगी. सभी 90 सीटों की मतगणना 4 अक्टूबर को होनी है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *