Spread the love

तकनीकी कर्मचारियों को हेल्मेंट इत्यादि सुरक्षा उपकरण का प्रयोग करने का आह्वाहन।
शिमला 07 अगस्त, 2025- हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा आज विद्युत उप-मंडल जतोग के अंतर्गत विद्युत सेक्शन जतोग में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों के लिए  विद्युत सुरक्षा सम्बन्धि  एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। जागरूकता बैठक के दौरान  बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने तकनीकी कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्युत सुरक्षा के अंतर्गत हर विद्युत उपभोक्ता और बोर्ड के कर्मचारी को सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने विशेषकर तकनीकी कर्मचारियों से आग्रह किया की वह अपनी कार्यप्रणाली के दौरान सुरक्षा आवश्यक संसाधनों (इक्युपमेंट) जैसे हेल्मेंट, ग्लवज, शूज आदि का इस्तेमाल करते हुए ही विद्युत से सम्बन्धित रोजमर्रा के कार्य को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुरमत कार्य करते समय अर्थिग का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया की विद्युत सुरक्षा सम्बन्धि नवीनतम जानकारियों को जागरूकता बैठके करके जहां बोर्ड द्वारा अपने तकनीकी कर्मचारियों को जागरूक किया जा रहा है वहीं इस विषय पर विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया है। उन्होंने बोर्ड के सभी कर्मचारियों से आहवाहन  कि वह आम जन मानस को विद्युत उपभोक्ता सम्बन्धि आवश्यक सुचना प्रबन्धन के साथ विद्युत अपघात सुरक्षा के बारे जागरूक करें। उन्होंने कहा कि तकनीकी कर्मचारीयों को हेल्मेंट इत्यादि अन्य सुरक्षा उपकरणों के बगैर तकनीकी कार्य नहीं करने चाहिए और इस सुरक्षा सम्बन्धि कार्य को अपने रोज-मर्रा की आदत बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली सम्बन्धित दुर्घटनाओं में देखा गया है कि अधिकतम घटनाओं में सिर पर चोट लगती है और हेल्मेंट जैसे सुरक्षा उपकरण से सिर पर चोट से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी को सबसे पहले अपने को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने समय समय पर सेक्शन स्तर से वृत स्तर तक सुरक्षा वार्ता तथा विचार विमर्श करने पर बल दिया, जिससे विद्युत सुरक्षा के हर पहलू पर विचार कर इसे फिल्ड में लागू किया जा सके। इस अवसर पर उपस्थित तकनीकी कर्मचारियों को हेल्मेंट भी वितरित किए गए।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *