Spread the love

महेश सिंह ठाकुर नियुक्त हुए HIMFED निदेशक मंडल में, मुख्यमंत्री का जताया आभार

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ (HIMFED) के निदेशक मंडल में महेश सिंह ठाकुर को गैर-सरकारी सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चयनित किए जाने पर महेश सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का हृदय से आभार प्रकट किया है।

महेश सिंह ठाकुर ने इसे एक बड़े सम्मान और जिम्मेदारी की भावना से जोड़ते हुए कहा कि वे सहकारी क्षेत्र के सशक्तिकरण और विकास के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जताए गए विश्वास पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

महेश सिंह ठाकुर चौपाल क्षेत्र के लिहाट से सम्बंध रखते हैं। वे पिछले 15 वर्षों से सिस्को संस्था से जुड़े हैं, जिसके माध्यम से उन्होंने समाज सेवा से जुड़े अनेक कार्य किए हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए महेश सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य में जनहित से जुड़े अनेकों ऐतिहासिक और विकासोन्मुखी कार्य कर रही है, जिससे आम जनता को वास्तविक लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का विज़न आधुनिक और समावेशी हिमाचल के निर्माण की दिशा में अग्रसर है।

महेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट तथा नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया और कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और सहयोग से वे HIMFED के कार्यों में सकारात्मक और प्रभावशाली भूमिका निभाएंगे।

यह नियुक्ति सहकारिता विभाग के सचिव सी. पॉलरासू द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से की गई है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *