Spread the love

शिमला: मॉनसून सत्र की  समाप्ति के पश्चात मिडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा ‍कि चौदहवीं विधान सभा  का नवम सत्र अपेक्षा अनुरूप पूर्ण सफलता के साथ सम्पन्न हुआ है। यह सत्र   18 अगस्त से आरम्भ हुआ था 02 सितम्बर, 2025  तक चला।  इस सत्र में कुल 12 बैठकों का अयोजन किया गया जिसकी कार्यवाही लगभग 59 घण्टे  तक चली। इस तरह सत्र की उत्पादकता  98  प्रतिशत रही। 

सत्र के पहले दिन पूर्व विधायक स्व0 गणेश दत्त भरवाल के प्रति शोकोदगार प्रकट कर  समूचे सदन द्वारा श्रद्वांजली अर्पित की गई। इस सत्र के दौरान कुल 690          (509 तारांकित तथा 181 अतारांकित) प्रश्नों की सूचनाओं पर सरकार द्वारा उत्तर उपलब्ध करवाए गए। 

पठानियां ने कहा कि सत्र  में नियम 62 के तहत 12,नियम 63 के अन्तर्गत 01,    नियम 101 के तहत 07, नियम 102 के तहत 01, नियम 130 के तहत 06, नियम 324 के तहत 12 विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा माननीय सदस्यों ने बहुमुल्य सुझाव दिए। सत्र में दिनाँक 21 अगस्त तथा 28 अगस्त, 2025  को दो दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित थे। 

         उन्होने कहा कि इसके अतिरिक्त 09 सरकारी विधेयकों  को सभा में पुर: स्थापित एंव चर्चा उपरान्त पारित किया गया।  सदन में समितियों के 47 प्रतिवेदन उपस्थापित किए गए। शून्य काल के दौरान माननीय सदस्यों ने 43 विषयो पर सार्थक चर्चा की। सत्र के दौरान प्रदेश के सरकार तथा गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों  के 1118 बच्चों ने सदन की कार्यवाही को देखा है जो आज के युवा की लोकतान्त्रिक प्रणाली के प्रति श्रद्वा व उत्सुकता को दर्शाता है। 

          पठानियां ने कहा कि पिछले सत्र में 15 बैठकों का आयोजन किया गया था जिसकी कार्यवाही लगभग 73 घण्टे चली थी व उसकी उत्पादकता 110  प्रतिशत रही थी तथा उस सत्र में 1134 सूचनाएं माननीय सदस्यों से प्रश्नों के माध्यम से प्राप्त हुई थी। उन्होने रचनात्मक सहयोग के लिए पक्ष तथा विपक्ष के सभी माननीय सदस्यों का धन्यवाद किया जिस वजह से वह सत्र का सुचारू रूप से संचालन कर सके इस अवसर पर उन्होने सदन के नेता ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू , नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तथा संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा सभापति तालिका के सभी सदस्यों का धन्यवाद  किया। उन्होने विधान सभा सचिव और समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया  जिन्होने  इस सत्र के लिए दिन-रात कार्य कर इस सत्र से सम्बन्धित  कार्य को समयवद्व तरीके से निपटाने में पूर्ण सहयोग दिया। उन्होने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के कर्मचारियों  का भी धन्यवाद किया जिन्होनें सत्र के दौरान ताजा व स्वादिष्ट भोजन समय पर उपलब्ध करवाया । उन्होने प्रिंट एवं इलैक्ट्रोनिक मीडिया के सभी पत्रकार मित्रों का भी धन्यवाद किया जिन्होने विधान सभा की कार्यवाही को प्रदेश के जन-जन तक पहुँचाने में अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

        पठानियां ने  इस अवसर पर सभी को आगामी शारदीय  नवरात्रों तथा दशहरा व दीपावली की अग्रिम बधाई तथा शुभ कामनाएं भी दी। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *