Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

आधुनिक भारत के निर्माता युवा प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी नई सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले असाधारण व्यक्ति थे।  यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के पूर्व विधायक रोहित ठाकुर ने उबादेश की रत्नाड़ी पंचायत में जनसम्पर्क अभियान के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी को याद करते हुए कही।  उन्होंने कहा कि पहले देश में वोट देने की उम्रसीमा 21 वर्ष थी,  युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को मताधिकार देकर उन्हें देश के प्रति और जिम्मेदार तथा सशक्त बनाने की पहल की।  रोहित ठाकुर ने कहा की राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक हैं।  राजीव गांधी ने वर्ष 1986 में अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश में आईटी और टेलीकॉम क्षेत्र में जबरदस्त क्रांति लाने का काम किया। उन्होंने ही देश में सबसे खास तकनीक कंप्यूटर के इस्तेमाल को आम आदमी के लिए करवाने की शुरुआत की थी। साइंस और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने सरकारी बजट बढ़ाएं जिसके चलते आज भी देश में रोजगार के भरपूर अवसर हम सभी भारतवासियों को मिल रहे हैं और आज भारत की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत मिली है।  राजीव गांधी का मानना था कि जब तक पंचायती राज व्यवस्था सबल नहीं होगी, तब तक निचले स्तर तक लोकतंत्र नहीं पहुंच सकता, इसी सोच के साथ राजीव गांधी ने देश में पंचायतीराज व्यवस्था को सशक्त किया।  गांवों के बच्चों को भी उत्कृष्ट शिक्षा मिले, इस सोच के साथ राजीव गांधी ने ही जवाहर नवोदय विद्यालयों की नींव डाली थी। मौजूदा समय देश के 661 नवोदय विद्यालयों में 2,87,967 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। जनसम्पर्क अभियान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लायकराम ओस्टा, पंचायत समिति सदस्य हरीदत्त, महावीर कालटा, पूर्व उपप्रधान सुनील ठाकुर, सतपाल चौहान, प्रमोद बोलटा व महिला मंडल प्रधान अनीता चौहान आदि भी मौजूद रहें।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *