Spread the love

उना,हिमशिखा न्यूज़ 24/04/2022

हिमाचल प्रदेश के ऊना दौलतपुर चौक गांव जोह से लापता हुए व्यक्ति की तीसरे दिन गांव के ही जंगल में शव मिला है।

हादसे में मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार निवासी जोह के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे दौलतपुर चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर कर दी गई है।जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र कुमार के परिजनों ने 22 अप्रैल को दौलतपुर चौकी में सुरेंद्र की लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत दर्ज करवाते हुए परिजनों ने बताया कि 20 अप्रैल को सुरेंद्र घर से बिना बताए निकल गया और शाम होने के बाद परिजनों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया पर सफलता हाथ नहीं लगी। परिजनों का कहना है कि सुरेंद्र जब घर से निकला तो अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ कर गया था।मृतक सुरेंद्र कुमार पंजाब के एक्साइज विभाग में बतौर चालक के पद से रिटायर हुए थे। और पिछले 8 साल से शारीरिक तौर पर स्वस्थ नहीं थे जिसके कारण व मानसिक तनाव में रहते थे।रविवार की सुबह एक स्थानीय व्यक्ति ने सुरेंद्र का शव गांव के पास जंगल में पड़ा हुआ देखामामले की पुष्टि करते हुए चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार को सौंप दिया गया है , तथा आगामी कार्रवाई जारी है। तो उसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी अतः परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय चौकी मे दी जिसके बाद स्थानीय चौकी प्रभारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लिया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *