Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 05/05/2022

कांग्रेस पार्टी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। इस बारे में हाईकमान और हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला से विस्तार से चर्चा हुई है। यह बात कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। ख़बर सुनें विस्तार कांग्रेस पार्टी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। इस बारे में हाईकमान और हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला से विस्तार से चर्चा हुई है। यह बात कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने मुख्यमंत्री की बात पर तंज कसा, जयराम ठाकुर कहते हैं कि कांग्रेस में कई चेहरे हैं। मुझे तो इस बात की बड़ी खुशी है। कांग्रेस में सभी योग्यवान हैं। कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के लिए पहले विधायक बनना पड़ेगा। उसके बाद विधायक दल और हाईकमान मुखिया तय करेगा। कहा कि हाईकमान ने सभी का ध्यान रखते हुए टीम बनाई है। विज्ञापन इसमें किसी भी वर्ग को नजरअंदाज नहीं किया है। टिकट आवंटन पर सुक्खू ने कहा कि स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशियों को ही टिकट दिया जाएगा। युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव व्यवस्था बदलने और भ्रष्टाचार, कर्मचारी, महिला उत्पीड़न समेत कई मुद्दों पर लड़ा जाएगा। कहा कि सभी लोगों को सुबह उठकर सिलिंडर और स्कूटी की पूजा करनी चाहिए, क्योंकि महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि आम आदमी का गुजारा मुश्किल हो गया है। आम आदमी पार्टी को लेकर सुक्खू ने कहा कि उनका सफर अभी लंबा है

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ