Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 05/05/2022

हिमाचल पीसीसी सचिव, किसान नेता नॉटी सहित 31 लोग हुए आप में शामिल

पार्टी से लंबे समय से जुड़े हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं किसान नेता अनिंदर सिंह नॉटी, प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष चरण सिंह जेलदार समेत 31 लोगों ने दिल्ली जाकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। आप आदमी पार्टी ने कांग्रेस को झटका दिया है। पार्टी से लंबे समय से जुड़े हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं किसान नेता अनिंदर सिंह नॉटी, प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष चरण सिंह जेलदार समेत 31 लोगों ने दिल्ली जाकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। नॉटी की दिल्ली में चले किसान आंदोलन में भी अहम भूमिका रही है। वह किसान नेता राकेश टिकैत के साथ मैदान में डटे रहे। इन्होंने हिमाचल आप प्रभारी सत्येंद्र जैन की मौजूदगी मेें आप की सदस्यता ग्रहण की। जैन ने दावा किया कि आने वाले दिनों में पांवटा साहिब से राजनीतिक दलों के एक हजार पार्टी में शामिल होंगे। विज्ञापन ये लोग हुए आप में शामिल संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक अनिंदर सिंह नॉटी, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चरण सिंह जेलदार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमजीत सिंह बगा, राजेंद्र सिंह सैनी, गुरजीत सिंह नंबरदार, पंचायत निहालगढ़ के प्रधान जोगिंदर सिंह चौधरी, जिला सिरमौर महासचिव साजिद हाशमी, कांग्रेस नेता चंद्र ज्योत सिंह ढिल्लो, हरविंदर कौर, संगीता, जिला सिरमौर के उपाध्यक्ष विनय गोयल, हरबंस सिंह सैनी, जुल्फि कार अली, राजेश चौहान, रमणीक सिंह, जसविंदर सिंह, अर्जुन सिंह, गुरनाम सिंह गामा, कमल चौधरी, मान सिंह चौधरी, अरशद अली, विक्की, नवनीत सैनी, जेलदार जितेंद्र, भूपिंदर सिंह बहराल, आमिर खान, लखबीर सिंह, परविंदर सिंह, बलविंदर सिंह और परमजीत सिंह शामिल है

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ