शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 05/05/2022
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग: चार पोस्ट कोड की टंकण परीक्षाओं का शेड्यूल तय
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने चार पोस्ट कोड की टंकण परीक्षाओं का शेडयूल जारी कर दिया है। चारों पोस्ट कोड की परीक्षाएं इसी माह में ही पूरी होंगी। ख़बर सुनें विस्तार हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने चार पोस्ट कोड की टंकण परीक्षाओं का शेडयूल जारी कर दिया है। चारों पोस्ट कोड की परीक्षाएं इसी माह में ही पूरी होंगी। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 903 की टंकण परीक्षा पांच मई से सात मई तक आयोग के कार्यालय में होगी। विज्ञापन जूनियर ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी पोस्ट कोड 843 की टंकण परीक्षा 23 मई को होगी। स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 823 की शॉर्टहेंड और टंकण परीक्षा नौ मई से 12 मई तक और स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 907 की शॉर्टहेंड और टंकण परीक्षा 13 मई को आयोग के कार्यालय में होगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि टंकण परीक्षा के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भर्ती एप्लीकेशन और एडमिट कार्ड साथ लाना होगा।