शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 05/05/2022
तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए 15 अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म, अधिसूचना जारी
तृतीय श्रेणी पदों की भर्ती के लिए 15 अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से बंद करने का फैसला लिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। ख़बर सुनें विस्तार हिमाचल प्रदेश में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए 15 अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से खत्म कर दिया गया है। अब लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट या स्किल टेस्ट की मेरिट के आधार पर तृतीय श्रेणी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए 17 अप्रैल 2017 की अधिसूचना में आंशिक फेरबदल किया गया है। इसको लेकर कैबिनेट ने पहले ही मंजूरी दे दी थी। तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए इससे पहले 85 अंकों की लिखित परीक्षा तय थी। नई अधिसूचना के अनुसार अब यह 100 अंकों की होगी। इस अधिसूचना को सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, विभिन्न एजेंसियों को भेजा जा रहा है। विज्ञापन जहां लिखित परीक्षा हो गई, वहां लागू होगी पुरानी व्यवस्था इस अधिसूचना में यह भी साफ किया गया है कि जहां लिखित परीक्षा हो गई है, वहां पुरानी व्यवस्था लागू होगी। यानी 17 अप्रैल 2017 की अधिसूचना के अनुसार 15 अंकों का मूल्यांकन जारी रहेगा। जहां पहले से ही भर्ती प्रक्रिया चल रही है, लेकिन लिखित परीक्षा नहीं हुई है, वहां पर पदों को तुरंत अनुपूरक विज्ञापन जारी कर पुनर्विज्ञापित किया जाएगा। भर्ती में आएगी पारदर्शिता: महासंघ हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज