Spread the love

हमीरपुर,हिमशिखा न्यूज़ 12/05/2022

13 को बिजली बंद रहेगी-उमेश कुमार
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल धनेटा उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि विद्युत उपमंडल धनेटा के अंतर्गत आने वाले धनेटा- बदारण 11 केवी फीडर के आवश्यक रख रखाव हेतू विभिन्न गावों धनेटा,ग्वालपथर,हथोल,बसारल,कमलाह,झलाण,किटपल,अंसरा भ्याम्बी,लोहारली बढ़ोई सभी गांवों व जल आपूर्ति परियोजनाओं की विद्युत आपूर्ति 13 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि मौसम खराब हुआ तो यह कार्य अगले दिन होगा। उन्होंने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ