Spread the love

हमीरपुर,हिमशिखा न्यूज़।15/05/2022 

हिमाचल को मिले 12 वन परिक्षेत्र अधिकारी

वन शिक्षा निदेशालय भारत सरकार के तहत प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि नवंबर, 2021 से मई 2022 तक 18 महीने की थी। प्रशिक्षण में 19 वानिकी और संबद्ध विषयों के अलावा हथियार प्रशिक्षण, तैराकी, ड्राइविंग, आत्मरक्षा रणनीति शामिल रही। ख़बर सुनें विस्तार हिमाचल प्रदेश के 12 वन परिक्षेत्र अधिकारी तेलंगाना राज्य वन अकादमी हैदराबाद से पासआउट हुए हैं। यह अधिकारी अब प्रदेश वन विभाग में सेवाएं देंगे। वन शिक्षा निदेशालय भारत सरकार के तहत प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि नवंबर, 2021 से मई 2022 तक 18 महीने की थी। प्रशिक्षण में 19 वानिकी और संबद्ध विषयों के अलावा हथियार प्रशिक्षण, तैराकी, ड्राइविंग, आत्मरक्षा रणनीति शामिल रही। विज्ञापन,यह विशेष प्रशिक्षण वन शिक्षा निदेशालय की ओर से कुछ राज्यों की वन अकादमी में आयोजित करवाई जाती है। हिमाचल के 12 वन परिक्षेत्र अधिकारी अंकुश आनंद, अंकुश सिंह ठाकुर, सुमित शर्मा, शिवम रतन, देवांशु ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, मनोज ठाकुर, रविकांत नेगी, आयुष गुप्ता, अक्षय कुमार राणा, अनुज तोमर, पलक मैहता तेलंगाना राज्य वन अकादमी हैदराबाद से पासआउट हुए हैं।।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ