Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।15/05/2022 

हिमाचल में गर्मी ने तोड़े रिकार्ड ऊना में अधिकतम तापमान

शिमला में पहली बार 29 डिग्री पहुंचा पारा, चंबा जिला बिलासपुर से भी गर्म
हिमालच में गर्मी का प्रकोप जारी है। शनिवार प्रदेश में सीजन का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। ऊना जिला में जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं कांगड़ा में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। हमीरपुर जिला में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंबा में अधिकतम तापमान बिलासपुर से भी ज्यादा दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तामपान जहां 37 डिग्री दर्ज किया गया, तो वहीं चंबा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी शिमला में शनिवार को गर्मी ने खूब पसीने छुड़ाए।
शिमला में इस वर्ष पहली बार 29 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा सुंदरनगर में 37.7 डिग्री, भुंतर में 37.2 डिग्री, कल्पा में 25.2 धर्मशाला में 35.8, नाहन में 38, केलांग में 23.5, पालमपुर में 33.6, सोलन 37, मनाली 24.6, मंडी में 33.6, डलहौजी में 27.6, कुफरी में 18 और जुब्बड़हट्टी में 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी जिलों में दिनभर धूप खिली रही। दिन भर लोगों को तपती गर्मी से दो-चार होना पड़ा। मैदानी जिलों में गर्म हवाओं के चलने का दौर चलता रहा। दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। हिमाचल में तापमान बढऩे से दिक्कतें फिर से बढऩा शुरू हो गई हैं। बीते दिनों प्रदेश में हुई हल्की बारिश से जमीन में जो थोड़ी बहुत नमी दर्ज की गई थी, वह नमी अब समाप्त हो गई है। ऐसे में कृषि व बागबानी फसलों के सूखने के आसार फिर से बढ़ गए हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ