Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 22/05/2022

बसों की छतों पर सफर करना सरकार की ओर से पहले ही बंद कर दिया गया था, लेकिन अब बसों की छतों पर सामान ले जाना भी मान्य नहीं होगा। इस संबंध में केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की ओर से नए आदेश जारी किए गए हैं।केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार अब न, तो सवारी बसों की छत पर सफर कर पाएगी और न ही सामान बसों की छतों पर ढोया जा सकेगा।मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे के आदेश के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम अपनी सभी बसों पर लगे कैरियर हटाएगा। एचआरटीसी को मिलने वाली नई 205 बसों में भी कैरियर नहीं लगेगा।ऐसी सात नई बसें हिमाचल रोडवेज के नालागढ़ डिपो पर पहुंच गई हैं। दूसरी ओर इस नई व्यवस्था से लोग नुकसान होने की बात कह रहे हैं।दरअसल पहाड़ी राज्य हिमाचल में लोगों के लिए ट्रांसपोर्ट का एकमात्र जरिया रोडवेज है और लोग सुबह-शाम अपना सारा सामान बसों की छतों पर बने कैरियर पर ही लादकर लाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

एचआरटीसी कर्मचारी समन्वय समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता का कहना है कि जो प्राइवेट बसें आ रही हैं। उसमें तो कैरियर होते हैं, जबकि एचआरटीसी के लिए यह नियम हैं। प्रबंधन को इस बारे में अपनी बात रखनी चाहिए, क्योंकि यात्रियों को सामान रखने के लिए कैरियर की जरूरत होती है।

केंद्र सरकार की रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री के आदेश हैं कि किसी भी पैसेंजर बस की छत में कैरियर नहीं हो सकता है। ऐसे में अब जो भी बसें आएंगी, वह बिना कैरियर की होंगी। इन नई बसों को हम लांग रूट पर चलाएंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ