शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 21/05/2022
राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक की तैयारियां जोरो पर-विक्रांत चौहान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक 27,28 और 29 मई को शिमला में होगी आयोजित।
हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाली विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक के लिए यातायात टोली की निरंतर रूप के बैठकें की जा रही है और उनकी व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।
अभाविप हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक प्रतिवर्ष होती है जिसमें पूरे देशभर के अखिल भारतीय स्तर के प्रतिनिधि बैठक में भाग लेते है और संगठनात्मक गतिविधियों में समीक्षा और आगामी संगठनात्मक विस्तार हेतु चर्चा होती है। इस वर्ष यह बैठक शिमला में लगभग 40 वर्षों के पश्चात हो रही है अभाविप हिमाचल प्रदेश और अभाविप शिमला की वर्तमान पीढ़ी के लिए यह सौभाग्य की बात है कि इतने वर्षों के बाद ऐसा अवसर हिमाचल प्रदेश और शिमला के कार्यकर्ताओं को आयोजन का प्राप्त हुआ है। इस हेतु से विक्रांत ने कहा कि दूसरे प्रदेशों और दूसरे देशों से आने वाले प्रतिनिधियों को कालका स्टेशन और चंडीगढ स्टेशन से मुख्य रूप से शिमला आने के लिए कार्यकर्ता गाडियों और बसों के माध्यम से देवभूमि हिमाचल प्रदेश में स्वागत और आदर सहित लेकर आएंगे और बैठक के पश्चात शिमला भ्रमण भी प्रतिनिधियों का करवाया जाएगा।
विक्रांत ने कहा कि इस बैठक में लगभग छह सौ कार्यकर्ता बाहर से आएंगे जिसमें पूरे देश की संस्कृति का दर्शन होगा और विविधता में एकता का भी प्रत्यक्ष उदाहरण शिमला में आयोजित होने वाली इस बैठक में देखने को मिलेगा।यातायात व्यवस्था में चालीस कार्यकर्ताओं की टोली का गठन किया गया है जिसमें प्रमुख विक्रांत चौहान और सह प्रमुख अनिकेत ढांडा रहेंगे। सभी आने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत तिलक लगाकर और पुष्प सहित किया जाएगा।