सोलन,हिमशिखा न्यूज़ 20/08/2022
सोलन हॉकी क्लब 27 से 29 अगस्त तक ठोड़ो ग्राउंड में आयोजित करेगा राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता
ऐतिहासिक ठोड़ो मैदान में 27 से 29 अगस्त तक हॉकी प्रेमियों के लिए राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है,शनिवार को सोलन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सोलन हॉकी क्लब के उपप्रधान उमेश शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सोलन हॉकी क्लब पिछले कई सालों से हॉकी के क्षेत्र में हर साल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाता रहा है।
इसी कड़ी में 27 से 29 अगस्त तक शहर के ठोडो ग्राउंड में राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जानी है जिसमें प्रदेशभर की करीब 15 से 20 टीमें भाग लेने वाली है।