Spread the love

हमीरपुर 

हिमशिखा न्यूज़ ​

हमीरपुर  जिला में शनिवार को कुल 8 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन टैस्ट में 4-4 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।आरटी-पीसीआर टैस्ट में पॉजीटिव पाए गए लोगों में कुठेड़ा में कार्यरत 46 वर्षीय महिला, भोरंज के गांव झिनकरी की 60 वर्षीय महिला और बजरोल क्षेत्र के गांव भटलंबर का 25 वर्षीय युवक और 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक शामिल है। रैपिड एंटीजन टैस्ट में दड़ूही के गांव गोपालनगर की 49 वर्षीय महिला, नगर परिषद हमीरपुर की 25 वर्षीय महिला और 46 वर्षीय व्यक्ति तथा बड़सर के गांव भकरेड़ी के 36 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ