Spread the love

विलासपुर,हिमशिखा न्यूज़ 06/10/2022

पुलिस थाना सदर के तहत राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला-मटौर पर कंदरौर के पुल  समीप एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में  75 वर्षीय सेवानिवृत्त कैप्टन की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है।   जानकारी के अनुसार व्यक्ति विजयादशमी के बाद वीरवार को भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की शोभायात्रा के दौरान माथा टेकने जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय पैर की ठोकर लगने से वह सड़क पर गिर गए व ट्रक (HP 67A 1691)  की चपेट में आने से मौत हो गई।   बताया जा रहा है कि व्यक्ति करीब 25 वर्ष पूर्व सेना से रिटायर होकर घर आया था। हादसे के बाद मृतक का बेटा सदमे में है। उसे जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचा।  भीषण हादसे को देखकर उसने चिल्लाना शुरू कर दिया।मृतक की पहचान  सेवानिवृत्त कैप्टन कांशीराम निवासी दली ग्राम पंचायत कुड्डी के रूप में हुई है।  घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी राजकुमार ने की है। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ