Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।14/10/2022 

हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा अध्यक्षा डॉ साधना ठाकुर ने आज कमला नेहरू अस्पताल शिमला में रेडक्रॉस सेवा केंद्र का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा ही गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे रहती हैं। सोसायटी द्वारा मानवता की सेवा और कल्याण के लिए हर माह विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करती आ रही है। मानवता की सेवा की इस कड़ी में आज कमला नेहरू अस्पताल में रेडक्रॉस सेवा केंद्र की शुरुआत की गई, जिसके माध्यम से जरूरतमंदों एवं गरीब लोगों को निशुल्क सेवाएं उपलब्ध की जाएंगी। इस सेवा केंद्र के माध्यम से गरीबों को निशुल्क औषधि, टेस्ट, वस्त्र, रोगी वाहन, खाना, फल, व्हीलचेयर आदि जैसी अनेकों सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस अवसर पर उन्होंने दाखिल हुए मरीजों को कंबल भी वितरित किए तथा उनसे उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
शाखा सचिव डॉक्टर किम्मी सूद ने बताया कि इस सेवा केंद्र का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंदों की सहायता उपलब्ध करवाना है ताकि वह जल्द स्वस्थ हो सके।
इस अवसर पर सचिव संजीव कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ रविंद्र मोकटा, अनुरीता सिंह, डॉ गंगा, मंजू सूद, सुविधा, आशा शर्मा, कमला, बिंदु, अस्पताल कल्याण अनुभाग के सदस्य सहित रेड क्रॉस के सदस्य भी उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *