Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।14/10/2022 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने चुनाव आयोग द्वारा प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा करने का स्वागत करते हुए प्रदेश में आदर्श आचार संहिता कड़ाई से लागू करने का आयोग से आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा सरकारी तंत्र के प्रयोग पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पिछले तीन सालों से एक ही जगह बैठे अधिकारियों को तुरंत बदला जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि  प्रदेश में जगह जगह लगे भाजपा सरकार के सभी सरकारी होल्डिंग्स भी तुरंत हटाये जाने चाहिए।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *