शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 15/10/2022
हिमाचल में नामांकन के अंतिम दिन तक वोट बना सकेंगे युवा
हिमाचल में नामांकन के अंतिम दिन तक युवा वोट बना सकेंगे। भारतीय चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। प्रदेश में 17 से 25 अक्तूबर तक नामांकन करने की तिथि घोषित की गई है। ऐसे में जो युवा 17 वर्ष के हैं और 25 अक्तूबर तक 18 वर्ष के हो जाएंगे, उन्हें अपना वोट बनाने का अधिकार होगा। चुनाव आयोग ने नए मतदाताओं के लिए इस बार वेलकम किट देने का फैसला लिया है। मतदान केंद्रों में इन वोटरों का स्वागत किया जाएगा। आयोग ने बताया कि हिमाचल में सौ साल से ज्यादा उम्र के 1,184 बुजुर्ग हैं। वे 1950 से मतदान कर रहे हैं। हर चुनाव में इन्होंने अपनी भागीदारी निभाई है। आयोग ऐसे बुजुर्ग मतदाताओं को भी सम्मानित करेगा। अगर ये मतदान केंद्रों तक नहीं आ सकते हैं तो कर्मचारी इनके घर जाएगा और घर से मतदान करवाया जाएगा। दिव्यंाग मतदाताओं को मतदान केंद्र आने के लिए व्हील चेयर उपलब्ध होगी। अगर कोई दिव्यांग मतदान केंद्र तक आने में असमर्थ है तो उनका वोट भी घर पर ही डलवाया जाएगा। कोविड के नियमों का करना होगा पालन भारतीय चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों को कोविड नियमों का पालने करने के निर्देश दिए हैं। चहारदीवारी के भीतर बैठक करने पर कोविड नियमों का पालन करना होगा। मतदान केंद्रों में वोट डालने के दौरान उचित दूरी के नियम का पालन करना होगा। मतदान केंद्रों में बुजुर्गों और महिलाओं की अलग लाइन होगी।