Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 15/10/2022

नामांकन को 11, प्रचार को मिलेंगे 18 दिन, रिजल्ट के लिए 40 नहीं, 26 दिन इंतजार

रिजल्ट के लिए इस बार 40 नहीं, 26 दिन इंतजार, भाजपा और कांग्रेस को अब जल्द घोषित करने होंगे प्रत्याशी
विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी होते ही हिमाचल में गतिविधियां तेज हो गई है पिछले चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में चुनाव नतीजे के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस बार नामांकन के लिए प्रत्याशियों को अब सिर्फ 11 दिन मिले हैं, जबकि प्रचार के लिए उसके बाद 18 दिन का वक्त है। चुनाव नतीजे के लिए पिछले चुनाव में करीब 40 दिन इंतजार करना पड़ा था, लेकिन इस बार 26 दिन के बाद पता चल जाएगा कि हिमाचल में अगली सरकार किसकी होगी? हिमाचल में विधानसभा चुनाव ट्राइबल में भी एक साथ करवाने के लिए 15 नवंबर से पहले वोटिंग करवाना जरूरी है इसीलिए चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार को जारी शेड्यूल के अनुसार 25 अक्तूबर तक नामांकन होगा और 12 नवंबर को मतदान रखा गया है, जबकि काउंटिंग का रिजल्ट आठ दिसंबर को आएगा।
पिछले चुनाव में 2017 में नामांकन की आखिरी तारीख 23 अक्तूबर थी और वोटिंग नौ नवंबर को हुई थी, जबकि नतीजे 19 दिसंबर को आए थे। हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों ने अभी अपने प्रत्याशी नहीं दिए हैं। अब उनके पास प्रत्याशी चयन से लेकर नामांकन तक के लिए सिर्फ 11 दिन का वक्त है, इसलिए सबसे पहले प्रत्याशी चयन पर फैसला लेना होगा। कांग्रेस में अब सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली सेंट्रल इलेक्शन कमेटी में ही टिकटों का निर्णय होगा। वहीं, भाजपा ने अभी राज्य चुनाव समिति की बैठक भी नहीं की है, लेकिन शनिवार को अमित शाह सिरमौर आ रहे हैं और वहां भाजपा कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई है, इसके बाद फिर सेलेक्शन कमेटी की बैठक हो सकती है।
जयराम ठाकुर बोले, हम चुनाव को पूरी तरह तैयार चुनाव शेड्यूल जारी हो

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *