Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 15/10/2022

दिवाली पर आधा किलो चीनी एक्सट्रा, पर्व को लेकर डिपुओं में उपभोक्तओं को अगले सप्ताह मिलेगी सौगात


दिवाली पर्व पर प्रदेश के राशन डिपुओं में राशन कार्ड उपभोक्ताओं को प्रति परिवार 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी मिलेगी। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से दिवाली पर अतिरिक्त चीनी देने के लिए पहले से ही चीनी का ऑर्डर जारी कर दिया है। अगले सप्ताह से प्रदेश के राशन डिपुओं चीनी मिलनी शुरू हो जाएगी। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से पहले से ही दिवाली पर उपभोक्तओं को 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी देने के लिए करीब दस हजार क्विंटल चीनी की सप्लाई का आर्डर जारी किया है। प्रदेश भर में पांच हजार से अधिक राशन डिपो और साढ़े 19 लाख के करीब राशन कार्ड उपभोक्ता हैं, जिन्हें डिपुओं में सस्ता राशन मिलता है। दिवाली के पर्व पर प्रदेश के साढ़े 19 लाख राशन कार्ड उपभोक्ताओं को प्रति परिवार के हिसाब से 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी दी जाएगी।
सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को मलका, माश, चने की दाल और चीनी दी जाती है। इसके अलावा आटा और चावल केंद्र सरकार मुहैया करवाती है। इस बार दिवाली के त्योहार पर प्रदेश के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को प्रति परिवार के हिसाब से 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी दी जाएगी। उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक केसी चमन का कहना है कि दिवाली के लिए करीब दस हजार क्विंटल चीनी की अतिरिक्त सप्लाई का ऑर्डर पहले से ही खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम को जारी किया है। दिवाली पर 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी उपभोक्तओं को प्रति परिवार के हिसाब से दी जाएगी। केसी चमन ने बताया कि अगले सप्ताह तक प्रदेश के राशन डिपुओं में दिवाली पर्व दी जाने वाली अतिरिक्त चीनी मिलनी शुरू हो जाएगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *