Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।17/10/2022 

हरजोत बैंस बोले- दो दिन बाद जारी की जाएगी आप प्रत्याशियों की सूची

आम आदमी पार्टी (आप) के हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनने के बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस रविवार को पहली बार शिमला पहुंचे। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद आप प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। मीडिया से बातचीत में बैंस ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल में काम किया है तो वह शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर जनता से वोट मांगें। जनता को बताएं कि पांच साल में कितने बेहतर स्कूल और अस्पताल बनाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के स्वच्छ छवि के नेताओं का आप में स्वागत है। आप शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की हालत बदतर है। अस्पतालों में न तो डॉक्टर हैं और न ही टेस्ट की सुविधा। मरीजों को दवाइयां भी नहीं मिलतीं। इससे साबित होता है कि कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने वर्षों तक राज किया लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में अंडर करंट है। 8 दिसंबर को रिजल्ट आएंगे तो आप के बहुत से युवा साथी और आम घरों से निकले नौजवान विधानसभा पहुंचेंगे। अब एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा का रिवाज जनता बदलने वाली है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *