Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।17/10/2022 

दिवाली से पहले वेरका दूध के दामों में दो रुपये की बढ़ोतरी

दिवाली से पहले वेरका दूध के दामों में कंपनी ने दो रुपये प्रतिलीटर बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ी हुईं कीमतें रविवार से ही लागू हो गई हैं। इससे पहले ग्राहकों को एक लीटर दूध के लिए 58 रुपये चुकाने पड़ रहे थे। अब 60 रुपये चुकाने पड़ेंगे। अभी गत शनिवार को अमूल और मदर डेयरी कंपनी ने भी दूध के दामों में दो रुपये की बढ़ोतरी की है। अब वेरका ने भी दूध के दाम दो रुपये प्रतिलीटर बढ़ाकर उपभोक्ताओं का बजट गड़बड़ा दिया है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ