Spread the love

सोलन,हिमशिखा न्यूज़।23/12/2022 

दफ्तरों को डिनोटिफाई करने पर भड़की भाजपा,कंडाघाट में निकाली रोष रैली

हिमाचल में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी
कांग्रेस सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जनहित में खोले गए दफ्तरों को बंद करने पर भाजपा भड़क गई है। शुक्रवार को सोलन विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए कार्यालयों को डिनोटिफाइ करने के विरोध में नगर पंचायत कंडाघाट में विरोध प्रदर्शन किया गया।  भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर के नेतृत्व में कंडाघाट में कार्यकत्र्ताओं ने रोष रैली निकाली और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की इस कार्रवाही को जनविरोधी करार दिया। इस दौरान भाजपा ने एसडीएम कंडाघाट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन के माध्यम से सोलन भाजपा ने चायल विद्युत उपमंडल के अलावा पशु  पशुऔषधालयों कुन,कुरगल व शामती की अधिसूचना को रद्द करने का विरोध करता हैं। साथ ही सरकार से मांग की है कि सभी रद्द की गई अधिसूचना को तुरंत वापिस लिया जाए। रोष रैली में सोलन भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डा.राजेश कश्यप, तरसेम भारती व नंदराम कश्यप सहित अन्य कार्यकत्र्ता भी मौजूद रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *