Spread the love

सोलन,हिमशिखा न्यूज़।23/12/2022 

सोलन के चिल्ड्रन पार्क में बच्चों के लिए बनेगा स्केटिंग कोट
चिल्ड्रन पार्क के जीर्णोद्वार पर निगम करेगा करोड़ों की राशि खर्च

प्रदेश में सत्ता का ताज बदलते ही कांग्रेस शासित नगर निगम सोलन ने शहर के चिल्ड्रन पार्क के जीर्णोद्वार के लिए कवायद शुरू कर दी है। निगम की योजना सिरे चढ़ी तो चिल्ड्रन पार्क में बच्चे स्केटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। चिल्ड्रन पार्क के जीर्णोद्वार के दृष्टिगत शुक्रवार को नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर के नेतृत्व में निगम की टीम ने चिल्ड्रन पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर पूनम ग्रोवर ने निगम के अधिकारियों पार्क में खराब स्लाइड और टूटे झूलों को ठीक करने और खाली स्थान पर नए झूले लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण टीम ने चिल्ड्रन पार्क में स्केटिंग कोट बनाने की संभावनाओं को तलाशा और निर्णय लिया कि बाल पुस्तकाय की खाली पड़ी छत को स्केटिंग कोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि पार्क में घूमने आने वाले बच्चे स्केटिंग का लुत्फ उठा सके। टीम ने चिल्ड्रन पार्क में रंग रोगन करने और पार्क की दीवारों पर सोलन जनपद की प्राचीन लोक संस्कृति की झलक को प्रदर्शित करने वाली कलाकृतियों बनाने का निर्णय लिया। इस मौके पर नगर निगम के डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा, पार्षदगण व कनिष्ठ अभियंता सहित निगम के कई कर्मचारी निरीक्षण टीम में शामिल थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *