Spread the love

नूरपुर,हिमशिखा न्यूज़।16/02/2023 

पूजा अर्चना के बाद मंदिर में स्थापित की गई मां ठेरू वाली माता की मूर्ति।

नूरपुर के सूली टीला नामक स्थान पर स्थित मां ठेरू वाली माता के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद माता की मूर्ति को एक बार फिर स्थापित कर दिया गया।युवक मंडल मां ठेरू वाली माता कमेटी के सदस्यों ने विधि पूर्वक पूजा करवा कर माता की मूर्ति की स्थापना की। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले माता की इस संगमरमर की मूर्ति को किसी के द्वारा चुरा लिया गया था।इस बारे जब समाचार पत्रों के माध्यम से लोगो को इस चोरी बारे जानकारी हासिल हुई तो माता के मंदिर के नजदीकी गांव गहीं लगोड़ से किसी व्यक्ति द्वारा कमेटी के सदस्यों को जानकारी दी गई की गांव का एक युवा जो नशे की लत के चलते अपना मानसिक संतुलन खो चुका है व अधिकांश मंदिरों से सामान उठा कर घर ले आता है ।जब मंदिर कमेटी के सदस्य उक्त युवक के घर पहुंचे व वहां पड़े सामान में माता की मूर्ति को पहचान कर वापिस ले आए। इसी के चलते एक बार फिर कमेटी के सदस्यों ने विधि पूर्वक माता की मूर्ति की प्रतिष्ठा करवाकर मंदिर में स्थापित कर दिया। इस मौके पर मां ठेरू वाली माता मंदिर के अध्यक्ष अनिल चौधरी,संदीप कुमार,कुलदीप कुमार,खन्ना,गुलशन,त्रिलोकी प्रसाद,दीपक सहोत्रा,अशोक कुमार,हीरा लाल वअन्य लोग व नगरपालिका के अध्यक्ष अशोक शर्मा मौजूद रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *