????????????????????????????????????
Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।16/02/2023 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को विदाई दी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, विधायकगण, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, जीओसी-इन-सी आरट्रेक लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. महल, कुलपतियों, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को विदाई दी।
इससे पहले, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और विभिन्न गणमान्य लोगों ने राज्यपाल से भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश से लोगों का स्नेह साथ ले जा रहे हैं। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि उन्हें पूर्ण सहयोग और सम्मान मिला, जिसके लिए वह हमेशा हिमाचल की जनता के ऋणी रहेंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ