Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 28/02/2023

हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को सीने में उठा दर्द, नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती

हिमाचल के नवनियुक्त राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। श्री शुक्ल को नोएडा के कैलाश अस्पताल में दाखिल गया है और निगरानी में रखा गया है। राज्यपाल शनिवार से दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के दौरे पर थे।
इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य लोगों से शिष्टाचार भेंट की। पता चला है कि रविवार देर रात श्री शुक्ल को सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अब स्थिर है। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शुक्ला ने 18 फरवरी को हिमाचल के 29वें राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *