Spread the love

शिमला || सुरजीत ठाकुर

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लद्दाख क्षेत्र की गलवान घाटी में पत्थर गिरने से हुई दुर्घटना में सेना के अधिकारियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में जिला कांगड़ा के लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप मनकोटिया और गुरदासपुर के लांस दफ़ादार दलजीत सिंह की शहादत हुई है और सेना के तीन अन्य अधिकारी घायल हुए हैं।

https://www.facebook.com/share/v/16gsci6ZXC


मुख्यमंत्री ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप मनकोटिया और लांस दफ़ादार दलजीत सिंह को अपने कर्तव्यों के निर्वहन और देश के प्रति उनकी अमूल्य सेवा के लिए सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप मनकोटिया के परिवार के साथ है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप मनकोटिया और लांस दफ़ादार दलजीत सिंह ने देश की सेवा में अपना जीवन बलिदान कर दिया।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *