Spread the love

सोलन

आज जिला सोलन बार एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद सुरेश कश्यप से भेंट की। मुलाकात के दौरान बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से सांसद महोदय को अवगत करवाया।

सांसद सुरेश कश्यप ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा जिला सत्र में सोलन आकर सोलन कॉम्प्लेक्स का दौरा करेंगे और मौके पर स्थिति का जायजा लेंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ