Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने एक दिवसीय बिलासपुर दौरे के दौरान आज श्री नैना देवी जी मंदिर में पूजा अर्चना की।

उन्होंने मां नैना देवी से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की।उन्होंने कहा कि यह शक्तिपीठ प्रदेश एवं देशभर के श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्त्व रखता है।

प्रदेश के धार्मिक स्थलों में बेहतर सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश के धार्मिक स्थलों में आधारभूत सुविधाएं सृजित करने के साथ-साथ नवीन सूचना प्रौद्योगिकी का समावेष भी किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को श्रेष्ठ सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *