Spread the love

नेताओं में भगदड़ जैसी स्थिति, दिल्ली में हुई हार के बाद मंत्री चन्द्र कुमार के बयान झलकी वास्तविकता – भाजपा

शिमला
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार और संगठन में तालमेल नहीं है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मंत्री चंद्र कुमार ने अपने दिल की बात बोली है जिससे भाजपा भी सहमत है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पंगु हो गई है। कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली से कार्यकर्ता और लोग नाराज़ हैं। कांग्रेस पार्टी में संगठन खत्म हो चुका है। दिल्ली चुनावों में हुई हार के बाद मंत्री चंद्र कुमार ने वास्तविकता को बयान किया है।

भाजपा प्रवक्ता प्यार सिंह कंवर ने शिमला में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठी गारंटी देकर सत्ता में कांग्रेस आई है जिन्हें अब पूरा नहीं किया जा रहा। मंत्री चंद्र कुमार ने अपनी अंतर्रात्मा की आवाज सुनकर जो कहा है उसमें सच्चाई है। सरकार होते हुए भी हिमाचल में कांग्रेस का संगठन कोमा में है जिससे जनता में भी निराशा है और कांग्रेस नेताओं में भगदड़ की स्थिति है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *