Spread the love

शिमला

भाषा एवं कला संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित ने आज यहां बताया कि साहित्यिक पत्रिका विपाशा का अद्यतन अंक प्रकाशित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की सभी महिला लेखिकाओं को समर्पित इस अंक को हिमाचली महिला लेखक विशेषांक के रूप में प्रकाशित किया गया है।उन्होंने बताया कि विभाग की प्रतिष्ठित पत्रिका विपाशा में इस बार प्रदेश की लगभग 50 महिला लेखिकाओं द्वारा लिखी गई कहानियां ,कविताएं एवं लेखों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 248 पृष्ठ के इस अंक में प्रदेश की प्रथम महिला कथाकार मानी जाने वाली संतोष चौहान चंदेल की कहानी से लेकर अन्य प्रतिष्ठित लेखिकाओं व प्रदेश की कई नवोदित महिला लेखिकाओं की कृतियों को सम्मिलित किया गया है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *