Spread the love

शिमला के संजौली में एक निजी रेस्तरां के टॉयलेट में एक युवक मृत अवस्था मे मिला है। युवक की संदिग्ध मौत से पूरे उपनगर में सनसनी फैल गई है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे के आस पास की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान न्यू शिमला निवासी स्नेहिल (25-30 वर्ष) के रूप में हुई है। इस मामले में गंभीर बात यह है कि यह घटना पुलिस चौकी से 20 मीटर की दूरी पर पेश आई है।

जानकारी के मुताबिक टॉयलेट का दरवाजा करीब एक घंटे तक अंदर से बंद रहा। कई ग्राहक टॉयलेट करने गए, लेकिन दरवाजा बंद मिला। इसके बाद संचालको ने पुलिस को इसकी सूचना दी । पुलिस सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर युवक की लाश मिली। मौके से एक इंजेक्शन सिरिंज भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक स्नेहिल लंबे समय से नशे का आदी था। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण नशे की ओवरडोज माना जा रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए IGMC भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है।बता दें कि पिछले कुछ दिनों में नशे से होने वाली चौथी मौत है। इससे पहले संजौली, सिमिट्री और लालपानी में तीन लोगों की मौत नशे की ओवरडोज से हुई थी। इनमें से एक मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हो चुकी है। इन लगातार मौतों से शहर में दहशत का माहौल है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ