Spread the love

शिमला

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को विधानसभा बजट का सेशन नहीं होगा शुक्रवार को होली को देखते हुए शनिवार को अवकाश रखा गया है इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधानसभा अध्यक्ष के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है तर्क दिया जा रहा है की होली के चलते दूसरे दिन विधानसभा क्षेत्र से विधायक शिमला पहुंचना मुश्किल है ऐसे में शनिवार को अवकाश करने का फैसला लिया गया है वहीं मुख्यमंत्री पहले 17 मार्च को 2:00 बजे बजट पेश करने जा रहे थे लेकिन अब बजट 11:00 बजे सुबह मुख्यमंत्री सदन में पेश करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि शनिवार को अवकाश रखने का फैसला लिया गया है जबकि पहले शनिवार को भी बजट सत्र रखा गया था लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के आग्रह पर अब शनिवार को अवकाश रहेगा वहीं मुख्यमंत्री 17 मार्च को दो बजे बजट पेश कर रहे थे लेकिन अब सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *