Spread the love

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन सदन में विपक्ष ने देहरा चुनाव में महिला मंडलों को दिए गए पैसों को लेकर सदन में जमकर हंगामा किया ।भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने सदन में प्रश्न काल में यह प्रश्न उठाया जिसका सत्ता पक्ष की ओर से उप मुख्यमंत्री द्वारा सही जवाब नहीं दिया गया जिस पर विपक्ष ने सदन में ही नारेबाजी शुरू कर दी और सदन से वर्कआउट कर बाहर आ गए विपक्ष ने देहरा का चुनाव रद्द करने की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज सदन के अंदर आशीष शर्मा ने उपचुनाव के दौरान सैकड़ो महिला मंडलों के खाते में पैसे डालने का मामला उठाया था लेकिन उपमुख्यमंत्री द्वारा इसको लेकर सही जवाब नहीं दिया गया और सूचना एकत्रित करने की बात कही गई जबकि आशीष द्वारा सदन के अंदर तथ्य भी रखे गए थे। सरकार इस प्रश्न से भागती हुई नजर आई ।उन्होंने कहा कि यह राशि महिला मंडलों के खाते में उस समय डाली गई थी जब आचार संहिता लगी हुई थी और चुनाव को प्रभावित करने के लिए महिला मंडलों को धनराशि कांगड़ा बैंक की ओर से दी गई ।

उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री यह तर्क दे रहे थे कि किसान निधि भी उस समय राशि केंद्र द्वारा डाली गई जबकि यह केंद्रीय योजना है और आचार संहिता के दौरान कोई भी किसी भी तरह की नई योजना के तहत पैसे खाते में नहीं डाले जा सकते हैं बावजूद इसके नियमों को ताक पर रख कर महिला मंडलों के खाते में पैसे डाले गए जो की आचार संहिता का खुला उल्लंघन है और कांग्रेस उम्मीदवार को फायदा पहुंचाने के लिए यह कार्य किया गया हालांकि उसने कहा कि इसको लेकर चुनाव आयोग में भी शिकायत की जाएगी। साथ ही हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जा सकता है

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *