Spread the love

बिलासपुर

कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए गोलीकांड में पुलिस ने हिरासत में लिए पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रितेश, मंजीत नड्डा और रोहित राणा के रूप में हुई है। मंजीत नड्डा और रोहित राणा पर रेकी करवाने का आरोप है। वहीं, दो आरोपी शूटरों की एक इंस्टा वीडियो भी वायरल हो रही है जिस पर पंजाबी गाना लगा है। ये आरोपी हरियाणा के रोहतक के रिटौली गांव के बताए जा रहे हैं। इन्हीं ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलियां चलाई थी। पुलिस की टीमें इन शूटरों की ढूंढने में जुटी हैं। दोनों पहलवान बताए जा रहे हैं। वहीं, हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। जिसमें वे आते और जाते दिखाई दे रहे हैं।पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी को मंडी जिले के चक्कर से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि वहीं से एक पिस्तौल बरामद हुआ है। गाड़ी चालक समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर होली के दिन शुक्रवार को उनकी पत्नी के सरकारी आवास पर चार हमलावरों ने दिनदहाड़े गोलियां बरसाईं। 22 से 24 राउंड फायर हुए। इसमें एक गोली बंबर और दो गोलियां उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ को लगीं। बंबर की बायीं टांग में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) और पीएसओ को एम्स बिलासपुर में भर्ती किया, जहां उनको लगीं दो गोलियां निकाली गईं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *