Spread the love

चौपाल कुपवी की ग्राम पंचायत धनत के पोशडाह गांव में सोमवार शाम को एक रिहायशी मकान में आग लग गई। इस अग्निकांड से 3 कमरों समेत 3 गौशालाएं पूरी तरह जलकर राख हो गई और पूरा परिवार घर से बेघर हो गया। इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा रहा है।

सूचना के अनुसार, पोशडाह में गांव में फूलदास के घर में अचानक आग भड़क गई। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया। इस घटना में 3 कमरे, 3 गौशालाएं और एक स्टोर जल गया। मकान में फुलदास व उनके 2 बेटे, बहू व पोते-पोती रहते थे। ऐसे में मकान जलने के बाद कड़ाके की सर्दी में परिवार से आशियाना छिन गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। हालांकि प्रशासन ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपए की राशि दी है।

बताया जा रहा है कि सबसे पहले एक कमरे से आग की लपटे फैली। देखते ही देखते आग ने पूरा मकान चपेट में ले लिया। इससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। परिवार को सामान भी बाहर निकालने का मौका नहीं मिला।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ