Spread the love

शिमला
कुमारसैन उपमंडल के अढ़ोथ गांव में भी आग का कहर बरपा। यहां देर रात चेत राम का दो मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया। मकान लकड़ी का बना था जिससे आग ने पूरे घर को तेजी से अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की इस घटना में चेत राम के मकान में रखा सभी सामान कपड़े, बिस्तर और अन्य आवश्यक वस्तुएं पूरी तरह जल गईं। परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ