Spread the love

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के बलद्वाड़ा क्षेत्र के मठ गांव के विपुल शर्मा को विकसित भारत कार्यक्रम के फाइनल चरण में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के चयनित किया गया है। यह आयोजन 10 से 12 जनिरी 2025 तक होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहेंगे।

बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी विपुल शर्मा ने इस प्रतियोगिता के तीन कठिन चरणों को सफलतापूर्ण पार किया है। पहला चरण क्विज परियोगिता का था, जबकि दूसरा चरण निबंध लेखन का था। तीसरे चरण में प्रतियोगियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन देनी थी। इन सभी चरणों में उत्कृठ प्रदर्शन के आधार पर विपुल को इस फाइनल चरण में भाग लेने का गौरव प्राप्त हुआ है।

फाइनल चरण में विपुल का विषय ‘ कृषि उत्पादकता में वृद्धि’ है, जिसमें कृषि उत्पादकता को बढाने और देश के विकास लक्ष्यों में योगदान देने के लिए अपने अभिनव विचार और समाधान प्रस्तुत करेंगे।

विपुल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य और देश का मान बढाने के अपने संकल्प को दोहराया है। विपुल शर्मा की यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के युवाओं की क्षमता और राज्य की कृषि और नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *