Spread the love

शिमला
राजधानी शिमला से 18 किलोमीटर दूर स्थित तारादेवी में स्थित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। यहां मंदिर के पुजारी राम कर्ण दास ने पुलिस को मन्दिर परिसर में हुई चोरी की शिकायत दी है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने इस प्राचीन मंदिर से दान पात्र चोरी कर लिया। मंदिर में रोजाना सेंकडों श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। हालांकि दान पात्र में मौजूद राशि का सटीक आंकड़ा अभी तक सामने नहीं आया है।

थाना बालूगंज में पुजारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुभारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3) और 305 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और चोरों की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *