Spread the love

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपना कुनबा बड़ा कर लिया है। देश की सियासत के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में भी बड़ी हलचल हो गई है। कांग्रेस से बगावत करने वाले छह बागी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसे हिमाचल भाजपा के ऑपरेशन लोटस की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में छह पूर्व विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस के बागी नेताओं की सदस्यता पहले ही विधानसभा की ओर से रद्द की जा चुकी है। भाजपा में शामिल हुए बागियों में धर्मशाला से सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजिंदर राणा, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो बीजेपी में शामिल हो गए।

भारतीय जनता पार्टी में नए नेताओं की जॉइनिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ कई अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए इन नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अपनी आस्था जताई है। पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दावा किया है कि देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और इसके साथ ही हिमाचल में भी भाजपा की सरकार बन जाएगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *