Spread the love

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम बिगड़ा है। ऊपरी क्षेत्रों में सुबह से ही बर्फ़बारी का दौर शुरू हो गया है। बर्फ़बारी होने से सड़कों पर फिसलन भी बढ़ गई है। इसके साथ ही सड़क हादसे होने भी शुरू हो गए है।

मामला हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर का है, यहां एक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस बर्फ पर फिसलने से सड़क पर पलट गई। हालाँकि गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के मुताबिक, एचआरटीसी की बस आज शनिवार सुबह रिकांगपिओ जा रही थी। इस दौरान मलिंग में अचानक बर्फ पर फिसलने से सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त बस में चालक-परिचालक सहित 12 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *