Spread the love

चंबा का ऐतिहासिक मिंजर मेला आज तीसरे दिन में प्रवेश कर चुका है। अपनी प्राचीन संस्कृति को संजोए इस मिंजर मेले में कई तरह की गतिविधियां होती है वहीं कई तरह की खेल कूद प्रियोगिताओ का आयोजन भी किया जाता है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की शोभा बढ़ाने के लिए अपने देश प्रदेश की टीमों को इस अंतराष्ट्रीय मिंजर मेले में आमंत्रित किया जाता है। इस मेले में कबड्डी से लेकर फुटबाल, हॉकी, खोखो, बालिबाल, के इलावा और भी कई प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं को करवाया जाता है। चंबा सदर के विधायक नीरज नय्यर ने चंबा के ऐतिहासिक चौगान ने पहुंचकर खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई की और कहा कि स्पॉट्स में भाग लेने वाले सभी बच्चे अपने जीवन के कैरियर को अच्छी पायदान पर पहुंचा सकते है और हमारा यह है कि हर बच्चे को अपनी पढ़ाई के साथ उसकी इच्छा अनुसार किसी भी खेल को अच्छे से चुनकर उसपर ही फॉक्स करना चाहिए। इस मौके पर जिला स्पोर्ट्स अधिकारी वा अन्य लोगों ने अपने विधायक को बैच लगाकर सम्मानित भी किया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ